जर्जर स्कूल भवनों में खतरे के साये में पढ़ रहे नौनिहाल
बलरामपुर, सितम्बर 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। अयोध्या में छुट्टी के दौरान कक्षा के कमरे का प्लास्टर गिरने की घटना ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे में कोई बच्चा नहीं था। जिले में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति कई परिषदीय विद्यालयों में बनी हुई है। कहीं कक्षों की छत से प्लास्टर उखड़ रहा है तो कहीं सरिया बाहर निकल आई है। कई अतिरिक्त कक्ष वर्षों से अधूरे पड़े हैं और अब जर्जर होकर हादसे को दावत दे रहे हैं। कहीं बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है तो कहीं रसोईघर और अन्य निर्माण भी बदहाल स्थिति में हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के नौ विकासखंडों में 137 जर्जर अतिरिक्त कक्षों को चिन्हित किया है। इनमें अब तक सिर्फ 17 भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जा सका है, जबकि 120 भवनों की नीलामी प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.