हापुड़, अगस्त 28 -- शहरी क्षेत्र हापुड़ के कंपोजिट आदर्श विद्यालय गढ़ गेट के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के दौरान बुधवार दोपहर दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान गिरी दीवार के मलबे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें मेरठ रैफर किया गया। दोनों घायलों का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। गढ़ गेट पर कंपोजिट आदर्श विद्यालय संचालित है। उक्त स्कूल में जूनियर भाग जर्जर है। जिसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। बच्चों की पढ़ाई दूसरे भाग में चलती है। बुधवार दोपहर स्कूल के जर्जर भाग के ध्वस्तीकरण के दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार रास्ते की तरफ गिरी। जिसकी चपेट में आकर शलीम 50 वर्षीय निवासी चैनापुरी और फैजान 40 वर्षीय निवासी भीमनगर घायल हो गए। तुरंत दोनों घायलों को स्थानीय लोग उपचार के लिए अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.