उन्नाव, दिसम्बर 29 -- औरास। ठेकेदार की लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने एक युवा की जान ले ली। थाना क्षेत्र के टिकरा बाव गांव में सोमवार सुबह नीलाम हुए प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ते समय कमरे की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में एक मजबूर मलबे में दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से लखनऊ मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। औरास में हसनपुर पश्चिम बाव गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सुशील पुत्र कालिका अपने गांव के ही अन्य तीन मजदूर के साथ सोमवार को टिकरा बाव गांव के नीलाम हुए एक प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ रहे थे। इसी दौरान जर्जर दीवार अचानक भरभरा गिर गई। हादसे में सुशील मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर होने पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों और ग्रामवासियों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.