शामली, दिसम्बर 2 -- पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मिथुन पर जहां संगीन धाराओं में बीस मुकदमे दर्ज हैं।वहीं पुलिस उसके अन्य राज्यों में अपराधिक मामलों को खंगालने में लगी हुई है। लेकिन जरायम की दुनिया में कदम रखने से लेकर अंत तक मिथुन अपने लिए एक घर नहीं बना पाया।आज भी उसके बच्चे और मां एक जर्जर सीमेंट की चादर की छत से बने मकान में अपना जीवन यापन कर रहे हैं।वहीं अगर गृहस्थ जीवन की बात की जाये तो उसमें भी मिथुन को कोई सुख नहीं मिला।पहली पत्नी कमलेश जहां उसके छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर चली गयी।वहीं हत्या के मामले में जेल जाने के बाद बच्चों के पालन पोषण का संकट आ गया। लेकिन मिथुन की मां मैना ने बच्चों को मजदूरी कर उनकी परवरिश की ओर बड़ी बेटी मिनाक्षी उम्र 14 वर्ष व छोटी बेटी राधिका उम्र 12 वर्ष को स्कूल में पढ़ाया जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.