बाराबंकी, अप्रैल 27 -- बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के छोटी पुरवा गांव में रविवार की दोपहर जर्जर मकान ढहाने के दौरान उसका जीना भरभराकर ढह गया। जिसमें नीचे अधेड़ श्रमिक दब गया। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने मलबा हटा कर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को सीएचसी देवा ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। देवा थाना के इस्माइलपुर गांव निवासी खुनखुन रावत (45) पुत्र स्व. परशुराम के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को वह छोटी पुरवा गांव में एक जर्जर मकान को ढहाने गया था। उसके साथ चार श्रमिक और गए थे। जर्जर मकान को ढहाने के दौरान मकान में लगा जीना भरभरा कर ढह गया। पास खड़ा खुनखु...