बदायूं, अप्रैल 4 -- नगर से गांव नगला जाटान को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क की खराब स्थिति के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। गांव के नेमचंद, चरण सिंह, गिरीश शर्मा, तुलसीदास शर्मा, लोकपाल सिंह, अजब सिंह, शेर बहादुर, प्रताप, बलबीर सिंह, हरिओम शर्मा समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बिल्सी नगर आते-जाते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे, किसान और मरीज भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.