कोडरमा, जून 15 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदवारा पूर्वी पंचायत के घोरवाटांड से बस्ती तक रोड की हालत काफी जर्जर है। उक्त सड़क से दर्जनों बाइक, स्कूल वाहन व पैदल लोग गुजरते हैं। सड़क पर निकले बड़े-बड़े बोल्डरसे जहां लोगों पैदल चलने में लोगों को परेशानी होती है, वहीं वाहन के टायर भी पंचर होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से उक्त सड़क की हालत खराब है, लेकिन इस तरफ न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि का ध्यान है, और न हीं प्रशासन का, इसको लेकर लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब उक्त सड़क की निर्माण की मांग की है, ताकि सुचारू रूप से आवागमन हो सके। यह भी पढ़ें- बंधुआ जाने वाली सड़क बदहाल, नुकीले बोल्डरों से राहगीर परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...