मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी। नगर निगम क्षेत्र के आरके कालेज चौक से उगना कालनी होते हुए सप्ता तक नाला नहीं होने के खिलाफ मंगवलवार को लोगों ने विरोध किया। लोगों ने नाला नहीं बनने के कारण हो रही परेशानियों को लेकर रोष जताया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र इसके हल नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा किया गया। लोगों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि नवरात्र का समय चल रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवती स्थान दुर्गा मंदिर तक इस सड़क से होकर गुजरते हैं। लेकिन सड़क जगह-जगह टूट जाने और गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने निगम प्रशासन से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने उगना कॉलोनी में बने नवनिर्मित नाला को सरकारी राशि का दुर...