जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण
सहरसा, मई 4 -- महिषी, एक संवाददाता। रोड नंबर 17 से ऐना जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क कई जगहों पर टूट-फूट गई है, लेकिन ऐना के पास इसकी स्थिति सबसे ज्यादा जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद विभाग द्वारा सड़क की उचित देखरेख नहीं की गई, जिसके कारण यह हालत हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, बावजूद इसके मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण अशोक राय, पिंटू मिश्र सहित अन्य ने प्रशासन से जल्द सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- सहरसा : जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण यह भी पढ़ें- कटिहार : भदैया टोला जाने वाली सड़क मार्ग दो आरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.