गंगापार, मई 11 -- करछना तहसील अन्तर्गत तिलखवार से करछना मार्ग को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीण अमित कुमार प्रजापति और आनंद कुमार धुरिया ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र की मुख्य लाइफलाइन है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- शहर से गांव तक जर्जर सड़कें राहगीरों को दे रहीं झटके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...