सहरसा, मार्च 30 -- कहरा, एक संवाददाता। बरियाही बाजार से बलहा एवं मुरली होते हुए शाहपुर जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय हो गई है। मुरली गांव के समीप सड़क पर लंबे हिस्से में जलजमाव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन इस सड़क का निर्माण लगभग पांच वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन अब यह जगह-जगह टूटकर जर्जर हो चुकी है। मुरली गांव में घनी आबादी के बीच स्थित इस मार्ग पर करीब दो सौ फीट तक पानी जमा रहता है। हल्की बारिश में भी सड़क पर एक फीट तक गंदा पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों को पानी लांघकर गुजरना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव से बाहर निकलने वाला प्रमुख मार्ग है, बावजूद इसके इसकी हालत बदतर बनी हुई है। धूप में सड़क पर जमा पानी से उठने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.