गाजीपुर, जुलाई 1 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई कोटवां नरायनपुर-लट्ठूडीह से जगदीशपुर तक की क्षतिग्रस्त सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया। लगभग 400 मीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है और आवागमन बाधित हो जाता है। खासकर महिलाओं, स्कूली बच्चों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कामेश्वर सिंह, शिवनारायण सिंह, ऋषभ सिंह, सत्यप्रकाश राम और गोलू राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हि...