गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वार्ड नंबर 64 के विष्णुपुरम मोहल्ले के नागरिकों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर जर्जर सड़क और नाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नागरिकों ने कहा कि अधिकारियों की तरफ से टेंडर और निर्माण कार्य को लेकर लगातार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। सड़क निर्माण नहीं हुआ तो मानसून में फिर कॉलोनी के लोग डूबेंगे। विष्णुपुरम कल्याण समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नालियों का निर्माण तो कर दिया गया है, किन्तु सड़क निर्माण अब तक न होने से स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। विशेष रूप से गली संख्या 8 एवं उससे जुड़ी गली संख्या 10 की लिंक रोड पर नाली सड़क से लगभग एक मीटर ऊंची बना दी गई है, जिससे मानसून में जलभराव की संभावना है। तीन दर्जन से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। नागरिकों ने टेंडर हो च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.