नैनीताल, अप्रैल 7 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाला रामनगर, कांडा-डुमास, फफड़िया मार्ग पर जगह-जगह मलबा जमा होने और कई स्थानों पर कलमठ टूटने से खतरा पैदा हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पहाड़ी से मलबा और पानी सड़क पर बहकर आ जाता है, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो जाता है। ग्राम प्रधान भुवन चंद्र, सरपंच राम सिंह, बालम सिंह, बिरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और दान सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग रामनगर को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और टूटे कलमठों के पुनर्निर्माण क...