रांची, मई 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य मसूद आलम ने शुक्रवार को रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर केशा मोड़ से बारीडीह बाईपास रोड तक जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एनएचआई और पीडब्ल्यूडी के बीच समन्वय की कमी के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पूजा रेस्टोरेंट के समीप सड़क कई जगह टूटकर बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। केशा मोड़ से बारीडीह पुल तक सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है और हादसे की आशंका बनी रहती है। मसूद आलम ने कहा कि आगामी तीन जून को बेड़ो बाजार टांड़ और बारीडीह जतरा टांड़ में राजकीय वार्षिक पड़हा जतरा समारोह आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुं...