मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उत्तर बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की अत्यंत जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। दरभंगा से पूर्णिया तक का यह फोरलेन राजमार्ग आज अपनी पहचान खो चुका है। सड़क पर जगह-जगह इतने बड़े और गहरे गड्ढे हैं कि मानो वाहन फोरलेन सड़क पर नहीं, बल्कि गड्ढों के बीच से गुजर रहे हों। यह मार्ग केवल उत्तर बिहार ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत को देश के अन्य राज्यों से जोड़ने वाली जीवनरेखा है। प्रतिदिन हजारों मालवाहक वाहन, यात्री बसें, एम्बुलेंस, किसान, उद्योगपति, व्यापारी, छात्र एवं आम नागरिक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण...