सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों की सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जबकि धूप में धूल उड़ने से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। बाइक सवार आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। कई जगह गड्ढों के कारण ई-रिक्शा और छोटे वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...