शाहजहांपुर, मई 8 -- खुटार। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने जनपद के जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में कहा कि खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों के कई संपर्क मार्गों को कार्ययोजना में शामिल कर जल्द निर्माण कराने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित मार्गों में पुवायां, सिंधौली, बंडा और खुटार ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग शामिल हैं। सांसद ने अगौना बुजुर्ग-बिलसड़ी, मीरपुर नाहिल-नवावपुर गंगा, रौतापुर कला-देवस्थान मंदिर, भरतापुर-पंचवटी समेत कई मार्गों के निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के वि...