रांची, नवम्बर 12 -- रांची। अपर बाजार स्थित श्रद्धा नंद रोड, महावीर चौक, मैकी रोड, प्यादा टोली और मारवाड़ी टोला की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग की गई है। इन मार्गों पर पैदल चलना भी लोगों के लिए दूभर हो गया है। महावीर मंडल के पूर्व सदस्य शंकर प्रसाद ने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत के लिए दुर्गा पूजा और छठ पूजा के दौरान भी रांची प्रशासन और रांची नगर निगम का ध्यान आकृष्ट किया गया था। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़कों की स्थिति में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...