पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता रंगभूमि मैदान में बना शेड जर्जर हो गया है। शेड के नीचे बैठने पर हमेंशा डर बना रहता है। रंगभूमि मैदान में सुबह-शाम स्वच्छ हवा के साथ साथ व्यायाम अभ्यास करने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इस दौरान कड़ी धूप होने पर लोग शेड पर बैठकर आराम करते हैं। बरसात होने पर मौजूद लोग दौड़ कर शेड पर बैठकर समय बीता लिया करते हैं। लेकिन जर्जर हालत में शेड को देखते ही लोग सहम जाते हैं। लोगों को शेड गिरने की आशंकाएं बनी रहती है। इस कारण लोग तुरंत शेड की जर्जर हालत देखकर बरसात में भींगना ही मुनासिब समझ कर निकल पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- बचत--अपना ही पुस्तकालय भूला नगर निगम लगभग बीस साल पहले बने शेड की जर्जर हालत को देखने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में रंजीत सिंह, शंकर झा,विभूति चौधरी, बमबम झा, राकेश कुमार,...