जर्जर शाहीपुल, बदहाल सड़कों से दोस्तपुरवासी परेशान
सुल्तानपुर, जून 28 -- दोस्तपुर, संवाददाता दोस्तपुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 13.5 हजार आबादी थी, जो अब बढ़कर 25 हजार के पार पहुंच चुकी है। आबादी और वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद कस्बा आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। जर्जर शाहीपुल, तहसील को जोड़ने वाली बदहाल कादीपुर मार्ग, मुख्य बाजार में रोजाना लगने वाला जाम और बस अड्डे व पार्किंग जैसी सुविधाओं का अभाव विकास की धीमी रफ्तार की कहानी बयां कर रहा है।गौरतलब है कि अवध शासन और ब्रिटिशकालीन अभिलेखों में दोस्तपुर का उल्लेख महत्वपूर्ण परगना के रूप में मिलता है। लंबे समय तक यह क्षेत्र व्यापार, राजस्व और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र रहा। नगर पंचायत बनने के बाद भी उसी अनुपात में आधारभूत ढांचे का विस्तार नहीं हो सका। मुगलकालीन शाहीपुल वर्षों से मरम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.