गौरीगंज, जून 27 -- गौरीगंज। संवाददाता विकासखंड शाहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी रजबहा माइनर पर मनीराम पांडे का पुरवा के पास लगभग 40 वर्ष पूर्व बना पुल जर्जर हो चुका है। इस पुल की दोनों तरफ की रेलिंग टूटी हुई है। जिससे इस पुल से होकर आवागमन ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। ग्रामीण लगातार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से नए व चौड़े पुल के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।टिकरी रजबहा माइनर में बने इस पुल के दोनों तरफ मनीराम पांडे का पुरवा की आबादी बसी हुई है। इसके साथ ही यह पुल आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। इस पुल से होकर ही ग्रामीण जामो-भादर मार्ग और शाहगढ़-चंदौकी मार्ग पर पहुंच सकते हैं। लेकिन कई वर्षों से पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।...