हरिद्वार, मार्च 25 -- सजनपुर पीली गांव में स्वजल योजना के तहत निर्मित वॉटर टैंक जर्जर होकर निष्प्रयोज्य खड़ा है। टैंक के आसपास कूड़ा डाले जाने से क्षेत्र गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टैंक के नीचे और आसपास जमा कूड़े के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बार सफाई कराए जाने के बावजूद लोग यहां कूड़ा डालना बंद नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान रूबी पाल ने जर्जर टैंक को ध्वस्त कराने की मांग उठाई है। प्रधान प्रतिनिधि सुशील पाल के अनुसार करीब पांच माह पूर्व इस संबंध में संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यदि टैंक को हटाया जाता है तो उस स्थान का उपयोग ग्राम पंचायत में सामुदायिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.