गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर। जंगीपुर थाना अंतर्गत खैरूल्लाहपुर में जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन ढहाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई है। गांव के सद्दाम हुसैन ने कहा कि बच्चों को इसी भवन में पढ़ाने का कार्य किया जाता है। इससे अभिभावकों को हादसे की चिंता बनी रहती है। मामले को जनप्रतिनिधियों से भी अवगत कराया गया। कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीएसओ को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...