बागपत, जुलाई 18 -- बागपत। बरसात के मौसम में जर्जर भवनों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। ऐसे में लापरवाही बरती गई और कोई दुर्घटना हो जाती है तो संबंधित शिक्षण संस्थान के के प्रबंधक, प्राचार्य और प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी को पत्र जारी कर दिया गया है। डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बताया कि बरसात के दिनों में जर्जर और क्षतिग्रस्त कमरों में शिक्षण कार्य नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी उच्च शिक्षण संस्थान, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्य और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। निर्देश दिए कि किसी शिक्षण संस्था का कक्ष, भवन, छत या बरामद जर्जर और क्षतिग्रस्त की संभावना है तो ऐसे में किसी भी स्थिति में शिक्षण कार्य संचालित नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के बाद छ...