बागपत, जून 14 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर विद्यालयों को चिन्हित करने का एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जर्जर विद्यालय और विद्यालयों के कक्षाओं की पहचान की जाएगी। जर्जर घोषित करने वाले विद्यालयों में एक बड़ा सा क्रॉस का चिन्ह लगाया जाएगा। बच्चों को चिन्हित भवनों में न भेजने की हिदायत दी जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर विद्यालयों को चिन्हित करने का अभियान चलेगा। जर्जर भवनों की पहचान करने के बाद सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित की किए जाएंगे। जिस विद्यालय के भवन जर्जर या असुरक्षित स्थिति में मिलेंगे वहां पर ऐसे भवनों पर बड़ा लाल रंग का क्रॉस चिन्ह लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- कंपोजिट ग्रांट का सदुपयोग न करने पर कार्रवाई की चेतावनी बच्चों को बताया जाएगा कि जर्जर भवन में किसी भी स्थिति में...