शाहजहांपुर, जून 29 -- अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730सी पर अल्हागंज-फर्रुखाबाद के सीमाक्षेत्र के मध्य स्थित रामगंगा नदी के पुल की जर्जर स्थिति को लेकर एक बार फिर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत के चलते पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति हो रही है। भीषण गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब पांच दशक पूर्व निर्मित इस पुल की हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। पुल के बीच जॉइंट गर्डरों में दरारें आने व पूर्व में मरम्मत किये गार्डर उखड़ जाने की वजह से समय-समय पर मरम्मत कार्य कराकर आवागमन तो चालू रखा जाता है परन्तु स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- जर्जर रामगंगा पुल पर फिर शुरू हुई मरम्मत, लग रहा जाम पु...