अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर। भीटी विकास खंड के खेमापुर-आजादनगर मार्ग काफी जर्जर हो गया है। दो किलोमीटर लम्बे इस मार्ग का निर्माण जिला पंचायत निधि किया गया था। मार्ग पिच उखड़ जाने से इस पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार मांग किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...