बागपत, मार्च 6 -- बड़ौत। शुक्रवार को नगर के बड़का रोड के व्यापारियों ने जर्जर व गड्ढों में तब्दील हो चुके मार्ग की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से यह मार्ग बेहद खराब हालत में है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं मार्ग में गड्ढे होने के कारण आए दिन यहां भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, इसके अलावा यहां धूल भी उड़ती रहती है। बताया कि इस रोड पर एक इंटर कॉलेज, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के अलावा तीन परिषदीय विद्यालय भी हैं, जिनके विद्यार्थियों को भी आवागमन के दौरान परेशानी से जूझना पड़ता है। उन्होंने मार्ग के नव निर्माण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में इमरान मजीद, सलीम, अली मोहम्मद, जाहिद, आरिफ कुरैशी, मास्टर अशरफ, मीनू मलिक, इस्लाम आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ह...