सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर। शहर के सिविल लाइन का मुख्य मार्ग काफी जर्जर और खस्ताहाल है। इस मार्ग से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। चर्च रोड से कोतवाली चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग कई जगह टूटा हुआ है। सड़क में कई जगह गहरे गड्डे हैं। जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी मोतीलाल, अखंड प्रताप सिंह, शमीम, शुभम आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...