चंदौली, जनवरी 30 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरौली ग्राम सभा की मुख्य सड़क जर्जर होने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहरी छोर से मुख्य बस्ती और वहां से प्रसिद्ध श्रीहनुमान मंदिर तक जाने वाली पिच रोड पिछले कई वर्षों से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सुभाष राम और दिवाकर राम ने बताया कि इसी जर्जर मार्ग से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों का आना-जाना होता है। दिन के उजाले म...