गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित बड़ी बाजार के जर्जर मार्केट को तोड़कर वहां आधुनिक बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने दुकानदारों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन मंजिला भवन में करीब 140 नई दुकानें बनाई जाएंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दुकानदारों ने पुराने कारोबारियों को प्राथमिकता देने की मांग की। इस पर मुख्य पार्षद ने भरोसा दिलाया कि पहले पुराने दुकानदारों के साथ एग्रीमेंट कर उन्हें दुकान आवंटित किया जाएगा। नए कॉम्प्लेक्स में पार्किंग और आधुनिक शौचालय की भी व्यवस्था होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...