कटिहार, अप्रैल 8 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र दुर्गापुर से लाभा तक महानंदा तटबंध में बनी सड़क काफी जर्जर ही नहीं आवागमन विहीन बना हुआ है। जर्जर सड़क से लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो कि सोमवार की रात्रि को बंगाल के लौवापारा के मो समीर नामक युवक प्राणपुर से वापस अपने रिश्तेदार के घर लौट रहा था। अमडोल व मकरचल्लाह गांव के बीच महानंदा तटबंध काफी जर्जर रहने के कारण वह अपनी बाइक लेकर बांध से नीचे गिर गया। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे बांध के नीचे से उठाया गया। विदित हो कि बरसात व बाढ़ के समय जर्जर सड़क से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।आधा दर्जन गांवों के लोगो का प्रखण्ड व जिला मुख्यालय जाने का मुख्य सड़क होने के कारण दिन भर हजारों लोगों का आव...