अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के खाईडोरा इलाके में मंगलवार को एक जर्जन मकान के आगे का कुछ हिस्सा गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका आरोप है कि पूर्व में नगर निगम को शिकायत दी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। खाईडोरा में विष्णु कुमार गुप्ता व बब्बू कुमार गुप्ता का मकान है। यह मकान लंबे समय से काफी जर्जर अवस्था में है। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। मोहल्ले में ही रहने वाले फैजान वहां से गुजर रहे थे, तभी मकान का आगे का हिस्सा गिर गया। इससे फैजान के कंधे व हाथ में चोट आई। उन्होंने पुलिस को शिकायत की। आरोप लगाया कि मोहल्ले के लोगों ने पूर्व में नगर निगम को सूचना देकर जर्जर मकान के बारे में अवगत कराया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मकान के चलते कभी भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.