गुमला, मई 31 -- सिसई। सिसई डाकघर का भवन इन दिनों जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। जिससे यहां कार्यरत कर्मचारी और आने वाले ग्राहक हमेशा भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं। वर्ष 1970 के आसपास निर्मित यह भवन अब अपनी आयु पूरी कर चुका है। छत और दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं तथा प्लास्टर लगातार झड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर दिन दुर्घटना की आशंका के बीच काम करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर उप डाकघर के नवसृजित भवन का लोकार्पणभवन की स्थिति डाकघर में पोस्टमास्टर जितेश्वर प्रसाद साहू सहित करीब 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों के अनुसार भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात शुरू होते ही छत से कई जगह पानी टपकने लगता है। महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पड...