चतरा, मई 4 -- हंटरगंज के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के छोटकी जोरी गांव स्थित खाली पड़े एक जर्जर भवन से रविवार के देर रात को पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान जोरी के बारा गांव के गरजू चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना चौधरी के रूप में हुआ है। मृतक का हाथ और पैर भी टूटा हुआ है। वही गले में फंदे का निशान बना हुआ है। मृतक रात को अपने घर से अचानक निकल गया था इसके बाद परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी दौरान उसे मृत अवस्था में जर्जर भवन में पाया गया। यह भी पढ़ें- फेनहारा : डाक विभाग के कर्मी ने फंदा लगाकर दी जानघटनास्थल पर पुलिस का पहुंचना सूचना मिलते हैं वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता और परिजनों ने युवक की निर्माण पिटाई कर हत्या कर देने क्या शंका जाहिर किया है। ...