मुंगेर, जून 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय इन दिनों खुद 'इलाज' की राह देख रहा है। कार्यालय का भवन इस कदर जर्जर हो चुका है कि यहां बैठने वाले अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी तक, हर पल मलबे के नीचे दबने के साए में काम करने को मजबूर हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि परिसर में ही नवनिर्मित मॉडल हॉस्पिटल की बिल्डिंग में पर्याप्त जगह खाली पड़ा है, इसके बावजूद सिविल सर्जन कार्यालय को वहां शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग और भवन निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ​ यह भी पढ़ें- खस्ताहाल पीएचईडी कार्यालय: मौत के साये में काम करने को मजबूर कर्मी,सिर पर मंडरा रहा है खतरा, खौफ के साए में कट रही ड्यूटीः ​सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक रतन कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, ...