जर्जर भवन में चल रहे ब्रेसाइट स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के ब्रेसाइट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में होने से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। बारिश के दौरान विद्यालय की छत से कक्षाओं में पानी टपक रहा है, जबकि भवन की कमजोर दीवारें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।सोमवार को वार्ड नंबर-5 के सभासद जीतेंद्र कुमार पांडे ने खंड शिक्षाधिकारी भीमताल को पत्र भेजकर विद्यालय भवन की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पत्र में कहा कि विद्यालय भवन बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। लगातार बारिश के चलते कक्षाएं पानी से भर रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। सभासद के अनुसार विद्यालय भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपये की आवश्यकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.