जर्जर भवन नहीं बनेंगे बूथ, दूसरे स्थान के चयन के निर्देश
बाराबंकी, अप्रैल 7 -- सिरौलीगौसपुर। परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर एसडीएम ने बूथों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढाई एवं भोजन आदि की जानकारी ली। बूथ बनाए जाने वाले विद्यालयों के शौचालयों को दुरुस्त कराने, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई भवन ऐसे मिले जो बूथ बनते हैं, लेकिन अब वह जर्जर हो चुके हैं। एसडीएम ने जर्जर भवनों के स्थान पर दूसरे बूथ बनाए जाने के लिए भवनों का चयन करने के निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवलापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर, किशुनदासपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर सहित लगभग आधा दर्जन विद्यालयों और मतदान बूथों का दौरा किया। स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.