रांची, फरवरी 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को मुरहू प्रखंड स्थित संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय और पीएमश्री लक्ष्मी नारायण प्लस टू स्कूल का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे 1962 में स्थापित संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की कमी और 1987 में निर्मित जर्जर सभागार भवन की स्थिति पर उन्होंने चिंता जताई। सांसद ने प्रधानाध्यापिका को सभागार भवन की मरम्मत के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया। हालांकि विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन और समुचित व्यवस्था की उन्होंने सराहना की। इसके बाद सांसद लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय (अब पीएमश्री प्लस टू स्कूल) पहुंचे। यहां भवन की जर्जर स्थिति, बारिश में छत से पानी टपकने, छात्रावास में कम विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा हाई स्कूल स्तर पर घटते नामांकन पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.