जर्जर भवनों की करें निगरानी, बरतें सतर्कता
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- बारिश को देखते हुए डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के सभी खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों सीएचसी अधीक्षकों आपूर्ति निरीक्षकों, थाना प्रभारियों, राजस्व निरीक्षकों तथा लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मातहतों से कहा है कि लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर गांवों में स्थित जर्जर निजी मकानों, सरकारी भवनों, विद्यालयों, अस्पतालों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का तत्काल निरीक्षण किया जाए। जिन भवनों की छत से पानी टपक रहा हो, दीवारें छत कमजोर हों या भवन गिरने की आशंका हो, वहां रहने वाले लोगों एवं अध्ययनरत छात्रों को तत्काल सुरक्षित स्थानों, जैसे पंचायत भवन, विद्यालय अथवा अन्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.