मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- चरथावल। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू में बिजली विभाग की लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। जर्जर बिजली लाइन से गिरी चिंगारी के कारण खेत में खड़ी करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान मोहम्मद गालिब को इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिजली के तार काफी समय से जर्जर स्थिति में हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ने इन्हें नहीं बदला, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे भाकियू के नेता विकास शर्मा ने पीड़ित किसान से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी से किसान लगातार बर्बाद हो रहा है। शर्मा के अनुसार, कुछ महीने पहले भी गालिब की गन्ने की फसल जल गई थी, जिसका मुआवजा अब तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.