जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा
मुरादाबाद, मई 15 -- पाकबड़ा। नगर पंचायत पाकबड़ा की मेन मार्केट में जर्जर बिजली का पोल हादसे को दावत दे रहा है। लगातार आंधी-तूफान के चलते स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। वार्ड सभासद ने विद्युत विभाग से तत्काल पोल बदलने की मांग की है। वार्ड नंबर छह स्थित जुमेरात बाजार की मुख्य मार्केट में लगा बिजली का पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका है और झुक गया है। लोगों का कहना है कि तेज आंधी या बारिश के दौरान पोल कभी भी टूट सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। वार्ड छह के सभासद अफसर हुसैन ने सहायक अभियंता को पत्र भेजकर जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है। खेम सिंह, शाहे आलम, रईस अहमद, इकरार हुसैन, मोहम्मद उमर, जरीफ अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, शाहरुख, रमेश, रोहित कुमार और इशाक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.