बिजनौर, जून 26 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ में महर्षि मंदिर के ठीक सामने तहसील वाले मार्ग पर लगे दो लोहे के बिजली पोल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पोल नीचे से पूरी तरह गल गए हैं और किसी भी समय टूटकर गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

क्षतिग्रस्त पोलों की स्थिति जानकारी के अनुसार चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर स्थित महर्षि मंदिर के ठीक सामने दो लोहे के बिजली पोलों पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। दोनों पोल नीचे से जंग लगने के कारण काफी कमजोर हो चुके हैं और टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। चूंकि यह स्थान व्यस्त मार्ग पर स्थित है, इसलिए पोल गिरने की स्थिति में राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।...