गाजीपुर, मार्च 24 -- जमानियां। कस्बा बाजार स्थित में जर्जर बिजली पोल लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। डॉ. गजानंद सिंह के मकान से सटा यह पोल जड़ से सड़कर एक ओर झुक गया है, जो कभी भी गिर सकता है या करंट फैला सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को आशीष कुमार, शशिकांत बर्नवाल सहित अन्य उपभोक्ताओं ने विरोध जताते हुए जल्द पोल बदलने की मांग की। उन्होंने बताया कि बंदरों की हलचल से भी हादसे का खतरा बढ़ गया है। बाजार आने वाले लोगों व बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...