सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। बढ़नी कस्बे के विभिन्न वार्डों में इन दिनों लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। सबसे बदतर स्थिति वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर की है। यहां दिल्ली मोटर पार्ट्स के सामने लगा विद्युत ट्रांसफार्मर भारी ओवरलोडिंग का शिकार है। कस्बे के निवासी राजन पांडेय ने बताया कि क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बिजली की आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या आम हो चुकी है। घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी ठप होने की कगार पर है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से शहर बेहाल, दिन में फॉल्ट तो रात में कटौती ने छीनी नींद शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...