बागपत, अप्रैल 12 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में पिछले एक महीने से जर्जर हाल बिजली का खंभा एक मकान के ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि मकान के अंदर मौजूद लोग खंभे की चपेट में नहीं आए। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव की हरिजन बस्ती में बीती रात अचानक तेज धमाके के साथ जर्जर बिजली खंभा मनोज के मकान पर जा गिरा। मकान में मौजूद परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई और इसकी शिकायत पिलाना बिजलीघर पर की। अधिकारियों से टूटे पड़े पोल को बदलवाने की मांग भी की गई, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे नाराज मौहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए टूटे पड़े पोल को बदलवाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...