मेरठ, अप्रैल 10 -- कमरानवाबान में लगा बिजली का जर्जर खंभा हादसे का कारण बना हुआ है। खंभा काफी पुराना है, जिसके चलते वह झुक गया है। स्थानीय लोग कई बार खंभा बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड सभासद हाशिम मालिक ने बताया कि जर्जर खंभे को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि खंभे की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। जोकि तेज हवा में कभी भी गिर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...