अररिया, मई 3 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सहरूद्दीन के दरवाजे के पास सड़क किनारे लगा एक ट्रांसफार्मर वाला बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर लगा यह खंभा ऊपर से टूटकर एक तरफ काफी झुक गया है। सड़क के किनारे होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। खंभे की हालत इतनी जर्जर है कि यह कभी भी गिर सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। शिकायत के बावजूद अब तक विभाग द्वारा इसे दुरुस्त करने की कोई पहल नहीं की गई है। खंभे के झुकने से आसपास के लोग काफी भयभीत हैं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.