फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में शुक्रवार रात एक जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। गांव निवासी जगदीश के घर की करीब 15 इंच मोटी दीवार काफी समय से झुकी हुई थी। रात के समय दीवार के पास से गुजर रहे लोगों पर अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में ओढ़ेरा थाना हुसैनगंज निवासी 55 वर्षीय श्रीमती देवी पत्नी लवकुश विश्वकर्मा, मुस्तफापुर निवासी 55 वर्षीय रामसागर विश्वकर्मा तथा आठ वर्षीय टिवंकल पुत्री प्रदीप कुमार गंभीर घायल हो गए। दीवार गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और परिजन उन्हें सीएचसी हुसैनगंज ले गए। डाक्टर ने जांच बाद श्रीमती देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ज...